फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोक अभियोजकों पर कार्रवाई के लिए जिला न्यायाधीश-डीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार की हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आम सहमति से निर्णय के बाद लोक अभियोजकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जनपद न्यायाधीश और डीएम को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

कहा गया कि 17 जून को पारित प्रस्ताव के संबंध में संज्ञान लेकर विशेष लोक अभियोजक को न्यायिक प्रक्रिया से विरत करने एवं उनकी जगह दूसरे शासकीय अधिवक्ताओं को नियुक्त किए जाने की कार्रवाई की जाए।
पत्रक में कहा कि 17 जून को वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पांडेय एवं आनंद शंकर कुशवाहा द्वारा दिए गए प्रस्ताव को पारित किया गया था। साथ ही दोनों अभियोजकों के विरोध का प्रस्ताव पारित कर भेजा गया था।
विज्ञापन

साथ ही सिविल बार एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया था कि दोनों अभियोजकों को न्यायालय कार्य से रोका जाए और उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर व अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें