फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में रहा तेंदुए का खौफ

Mon, 11 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के जलालपुर गांव गाजीपुर के जमानियां स्टेशन की दूसरी तरफ नहर के पार स्थित है। जमानियां स्टेशन से जलालपुर की दूरी करीब दो किलोमीटर है।
विज्ञापन


 सोमवार को तड़के छह बजे जलालपुर में भटक कर पहुंचे तेंदुआ को देखकर लोग भयभीत हो गए। लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया  कई लोग घरों की छतों पर चले गए।

 गांव के कु छ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया। कुछ ने ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान तेंदुआ गांव के संतोष सिंह के मकान में घुस गया।
विज्ञापन


प्रभारी वनाधिकारी चंदौली मनोज सोनकर के नेतृत्व में टीम जलालपुर गांव में डटी हुई है। तेंदुए को कमरे में कैद किए जाने की सूचना के बाद सीमा क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें