फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लेखपालों ने लंबित मांगों का त्वरित निस्तारण करने की मांग

विज्ञापन
तहसीलदार जमानिया राम नरायण वर्मा को ज्ञापन सौंपते लेखपालगण। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय उपशाखा ने शनिवार को तहसीलदार को राजस्व परिषद अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और मंत्री मंतोष कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में लेखपालों की लंबे समय से लंबित मांगों का त्वरित निस्तारण करने की मांग उठाई गई है। संघ ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्टेशनरी, वाहन व विशेष भत्तों में वृद्धि करने तथा भूलेख कार्यालयों से सम्बद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने की अपील की गई। मूलभूत सुविधाओं के बिना ग्राम सचिवालयों में लगाए जा रहे रोस्टर का भी संघ ने विरोध किया है। लेखपाल संघ ने चेताया है कि यदि शासन द्वारा उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो 5 अगस्त से प्रदेश भर के लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का कार्य पूर्णतः बंद कर देंगे। इस दौरान अतिरिक्त प्रभार के बस्ते तहसील कार्यालय में जमा करा दिए जाएंगे और भविष्य में ऑनलाइन कार्यो के बहिष्कार की रणनीति भी बनाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अतुल रंजन राय, विजय कुमार, वकार खान और संदीप भारती सहित कई पदाधिकारी उपस्थित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें