फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थाना समाधान दिवस में लेखपाल को पीटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेखपाल की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। गहमर कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में लेखपाल की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
मगरखाई गांव के लेखपाल अशोक शर्मा गहमर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर आए थे। थाना समाधान दिवस में मगरखाई निवासी विनय प्रकाश यादव ने गांव स्थित चकरोड पर नींव खोदने के मामले में हरीशंकर यादव और हरीनारायण यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना दिया।
विज्ञापन

मगरखाई गांव के लेखपाल ने चकरोड पर नींव खोदने पर रोक लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, थाना समाधान दिवस में दोनों आरोपी अपने परिचितों के साथ पहुंचे थे। दोनों लेखपाल पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लेखपाल को पीट दिया, जिससे उन्हें चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें