फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अशोक चन्द्र ने अधिकारियों को लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमें कुल 118 आवेदन प्राप्त  हुए जिसमें छह
विज्ञापन


का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह  के अन्दर लंबित मामले निस्तारित नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायत पर एक लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निदेश दिया।

तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत आदि विभागों के अधिक मामले आए। विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहे, जिससे जन  समस्या कम उत्पन्न हो सके। ग्राम जगमल जोत के लेखपाल ाीकेश  तिवारी के
विज्ञापन


विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जखानियॉ ने प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम किशोर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द  कुमार पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी (भू0 राजस्व) विद्याशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

जखनिया संवाददाता के मुताबिक, सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी  को पत्रक सौंपा। इसमें बिजली आपूर्ति पर्याप्त करने, किसानों को आपदा राहत राशि

देने की मांग की। ऐसा न होने पर 18 जनवरी को तहसील परिसर  में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।  प्रतिनिधिमंडल  में देव नारायण सिंह, गंगाधर पांडेय, सर्वानंद चौबे, अश्वनी सिंह,  सूर्यभान शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें