फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ्य जीवन जीने की कला सीखाएगी एलईडी डिस्प्ले जागरूकता वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयुष्मान योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी की देखरेख में दो एलईडी डिस्प्ले वैन शनिवार से पूरे जनपद में घूमकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। यह जागरूकता वैन ब्लॉक, तहसील एवं गांव-गांव लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए एक महीने तक निरंतर काम करेगी।
विज्ञापन

जनपद में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयुष विभाग की एलईडी डिस्प्ले वैन को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गाजीपुर (पुराना जिला अस्पताल) के प्रांगण से क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद विद्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि वैन के जरिए आयुष योजनाओं के प्रचार -प्रसार के लिए एवं आम जनमानस में स्वस्थ रहने की जीवन शैली के बारे में बताया जाएगा। जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सालय, यूनानी चिकित्सालय एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय के कर्मियों के माध्यम से इसे जगह-जगह डिस्प्ले किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुजीत कुमार, महिला चिकित्साधिकारी डॉ वंदना पाठक, विनय पांडे, कुंदन सिंह एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ चिकित्सा लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें