फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आदर्श पंचायतें बनाने को जिले में बनेगा लर्निंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के तौर पर विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके तहत जनपद स्तरीय एक पंचायत लर्निंग सेंटर (पीएलसी) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से एक पीएलसी बनने पर पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पीएलसी की स्थापना का उदेश्य पंचायतों को न सिर्फ आदर्श ग्राम पंचायत के तौर पर विकसित करना है बल्कि ये प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी ग्राम पंचायतों को मार्ग दर्शन भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

जनपद स्तर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चयन किया जाएगा। इसमें उन पंचायतों को प्रमुखता दी जाएगी जिनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं का कार्यान्वयन कुशलतापूर्वक किया जा रहा हो। साथ ही वहां सुव्यवस्थित पंचायत भवन-सामुदायिक केंद्र उपलब्ध हो। जिसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली और चारदिवारी उपलब्ध हो।
लर्निंग सेंटर की स्थापना के लिए यह भी जरूरी है कि ऐसी पंचायत आबादी के बीच हो जिसकी कनेक्टिीविटी जिला, विकासखंड एवं अन्य पंचायतों से हो। ताकि वह प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में अन्य पंचायतों को भी लाभ पहुंचा सके।
विज्ञापन

यही नहीं पंचायत प्रतिनिधि शिक्षित एवं स्वयं के प्रयासों से आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। साथ ही पंचायत की तरफ से स्वयं के आय के साधन विकसित करने की दिशा में प्रभावित कार्य किया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें