फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एलडी एकादश की टीम ने द्वाबा एकादश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। डा़ भीमराव अंबेडकर शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को द्वाबा एकादश पांडेयपुर व एलडी एकादश के बीच खेला गया। जिसका मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी बब्लू रहे। द्वाबा एकादश पाण्डेयपुर की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कुल निर्धारित 16 ओवर में 96 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

वहीं जवाब में एलडी एकादश की टीम ने मात्र 15 ओवर और चार गेंद में 96 रन का स्कोर पार करते हुए जीत हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच एलडी एकादश की टीम के अभय को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के रोशन पासवान को दिया गया। इस मौके पर कमेंटेटर अजय पासवान, सुनील कुमार, कूदन राम, दुर्गा शंकर पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें