फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों और विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील गेट पर दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत-अधिवक
विज्ञापन
जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर घटना की निंदा की। मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जबकि मड़ियाहूं में दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील में अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सांविधानिक अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक कुमार विश्वकर्मा, भरतलाल यादव, सरजू प्रसाद बिंद, बाबूराम, बेचन राम, इंदु प्रकाश सिंह, जय प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विकास यादव, वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। उधर, मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष घनश्याम मिश्र और महामंत्री अशोक यादव की मौजूदगी में हुई। बैठक में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय दोहराया। अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में सूर्यमणि यादव, इंद्रजीत भारती, परितोष मिश्रा, विजय यादव, राधाकृष्ण शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए डीएम के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की अपील की। प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे टीडी कॉलेज से शुरू हुआ। छात्र पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की। कहा कि दोषियों एवं पूरे नेटवर्क के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की जाए। भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की मांग की। संवाद

मछलीशहर तहसील गेट पर दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत-अधिवक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें