शहर के ट्रेजरी कार्यालय गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।अमर उजाला
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने प्रदेश में हो रहे अधिवक्ताओं की हत्या पर चिंता जताते हुए कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाए।
साथ ही परिवार के किसी योग्य सदस्य को राज्य में सरकारी नौकरी और परिवार को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष धनंजय सिंह, महासचिव गोपाल सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंशीधर सिंह कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, वीरेंद्र चौबे, वसीम सिद्दीकी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने भी प्रदेश में हो रहे लगातार अधिवक्ताओं की हत्या पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर प्रदेश सरकार की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिवक्तागण 23 मई को विधान सभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर धीरेंद्र नाथ सिंह, रामपूजन सिंह, उपेंद्र राय, अजय पांडेय, अजय कुमार तिवारी, शंकर गोपाल चौबे, गिरजा शंकर यादव, उदय नारायण पांडेय, चंद्रबली आदि मौजूद रहे।