फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित थी। शासन की ओर से संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए छात्र-छात्राओं की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिन छात्रों द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरा गया है वह उक्त तिथि तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते हुए अपने संबंधित संस्था पर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करना सुनिश्चित करें। छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र संस्था की तरफ से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित है। उन्होंने जिले के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया कि शासन की तरफ से निर्धारित उपरोक्त संशोधित समय सारिणी के अनुसार 25 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरना एवं विद्यालयों द्वारा 28 अक्तूबर तक अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें