वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सम-सेमेस्टर सत्र 2024-25 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर (कला, विज्ञान, वाणिज्य) के संस्थागत-कैरी फॉरवर्ड छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि तक सभी काम कर लें। संवाद