फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन दिन के अंदर पूर्ण हो जाएगा सेतु का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हमीद सेतु के मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी इंजीनियरों की देखरेख युद्धस्तर पर जारी रहा। ऐसे में तीन दिन के अंदर जहां कार्य पूर्ण करने की संभावना जताई जा रही है, वहीं अधिकारियों और इंजीनियरों के निरीक्षण के बाद 14 नवंबर से पुल संचालन की भी उम्मीद की जा रही है। वहीं दो पहिया को छोड़ अन्य वाहनों पर प्रतिबंध लगने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करन पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग किए जाने के बाद से सभी तरह के वाहन जमानिया, करंडा और सैय्यदराजा होते हुए आवागमन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और छात्र- छात्राओं को हो रही है। इसके बंद होने से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। स्थिति तो यह है कि पुल के दोनों तरफ अस्थाई स्टैंड भी खुल चुका है। जहां छोटे-बड़े सवारी वाहन खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे हैं। वाहन स्वामियों की माने तो चार माह तक आर्थिक झटका झेलने के बाद लगा कि अब पटरी पर अर्थव्यवस्था आने के साथ ही दैनिक दिनचर्या भी सुधर जाएगी, लेकिन महज एक माह के अंतराल पर दुसरी बार सेतु के क्षतिग्रस्त होने से पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था के एक बार फिर बेपटरी होने की पूरी आशंका है।
लिफ्टिंग का काम किया गया पूरा
सुहवल। हमीद सेतु के 12 और 11 नंबर ज्वाईंटर के मरम्मत के दूसरे दिन टाप-अप स्पैन के लिफ्टिंग का काम भी हाईड्रोलिक प्रेशर जैक के सहारे किया गया। इस दौरान मरम्मत में जुटे कर्मियों ने पैदल, साइकिल व दो पहिया वाहनों का संचालन नहीं रोका। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन

हमीद सेतु का मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। इसे बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अगर पुल को सुरक्षित बचाए रखना है तो ओवलोड वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। - पराग पटेल, इंजीनियर्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें