फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के लिए सड़क पर उतरे उपभोक्ता, चक्काजाम

Thu, 28 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ताओं ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते चिलचिलाती धूप में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों का कहना था कि पर्ची मिलने के बाद भी दस-दस दिन तक गैस नहीं दी जा रही। बहरहाल, सूचना पर पहुुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर रास्ता जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


लंका चुंगी के पास गैस लेने के लिए उपभोक्ता सुबह ही पहुंच गए। कई घंटे इंतजार के बाद जब उन्हें गैस नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि दस-दस दिन तक पर्ची कटवाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिलती है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यह मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि हालात ऐसे ही रहे तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।  उधर, जाम के चलते वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते जरूरी कार्यों के सिलसिले में घर से निकले लोगों की फजीहत हुई। चिलचिलाती धूप में लोग पसीना-पसीना हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया गया। हालांकि जाम खत्म होने के बाद भी यातायात समान्य होने में घंटाभर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें