गाजीपुर जिले के टड़वा मठिया उर्फ ऊंचाडीह गांव के समीप शुक्रवार की शाम अचानक जमीन धंसने अफरा-तफरी मच गई है। मौक पर कई गांवों के लोग जुट गए। ऊंचाडीह गांव के बाहर रामनिवास के धान के खेत के मध्य में जमीन अचानक धंस गई। इसकी जानकारी होते ही गांव सहित आसपास के सैकड़ों लोगों वहां इकट्ठे हो गए और जमीन को धीरे-धीरे धंसते देख आश्चर्यचकित रहे।