फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोलकाता से पटना तक ही चलेगी लालकिला एक्सप्रेस

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से कोलकाता के बीच चलने वाली लालकिला एक्सप्रेस को 30 सितंबर से  कोलकाता से महज पटना तक चलाए जाने की घोषणा से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।  लोगों का कहना है कि लालकिला एक्सप्रेस को भले ही दिल्ली तक न चलाया जाए  लेकिन इसका परिचालन मुगलसराय तक कर दिया जाए तो क्षेत्रीय लोगों को बड़ी  राहत मिलेगी। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को  हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


हावड़ा से दिल्ली तक  चलने वाली जनता एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे पहले ही बंद कर चुका है। अब  लालकिला का भी परिचालन सीमित कर दिए जाने के बाद पटना से मुगलसराय के बीच  छोटे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों की कमी हो गई है। ट्रेनों के अभाव में  यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय स्टेशन पर भी  ट्रेनों की कमी के चलते यात्री परेशान हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा  के संसदीय क्षेत्र के इस प्रमुख स्टेशन पर ट्रेनों की कमी यात्रियों को अखर  रही है।

जितेंद्र जायसवाल, मिथिलेश सिंह, राजेश रौनियार, प्रमोद पांडेय  आदि ने बताया की जनता एक्सप्रेस पहले से बंद है एवं लालकिला एक्सप्रेस के  बंद हो जाने से दोपहर में मुगलसराय की ओर जाने के लिए एक भी एक्सप्रेस  ट्रेन नहीं होगी। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन पकड़ने आते  हैं। ट्रेनों की कमी के चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  लालकिला एक्सप्रेस को मुगलसराय तक चलवाने के लिए शीघ्र ही हस्ताक्षर अभियान  चलाया जाएगा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रेल राज्य मंत्री को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें