फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्लेटफॉर्म दो पर शेड और वेटिंग हॉल की कमी

विज्ञापन
युसुफपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पेड़ के नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। स
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं। यहां से प्रतिदिन लगभग 4000 लोग यात्रा करने के लिए आते हैं। रेल यात्री अनिल कुमार पांडेय और नारायण तिवारी ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर शेड एवं वेटिंग हॉल की कमी अखरती है।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड के अभाव में यात्री धूप और बरसात में पेड़ के नीचे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते हैं। साथ ही यहां कोच इंडिकेटर भी नहीं है। इस कारण काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। टिकट खिड़की के ऊपर शेड के अभाव में यात्री धूप में खड़े होकर टिकट खरीदने के लिए विवश हैं। शौचालय में अक्सर ताला लटका रहता है। स्टेशन पर बंदरों के आतंक से यात्री परेशान रहते हैं। स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं के संबंध में समय-समय पर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आने वाले उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें