फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की शादी के 13 दिन पहले मजदूर पिता की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर भागा चालक; दो घंटे तक चक्काजाम

Sat, 07 Feb 2026 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत होने की सूचना पाकर मौके पर रेवतीपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालकर भाग निकला था। ग्रामीणों ने शव रख ताड़ीघाट-बार मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident News: गाजीपुर में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ताड़ीघाट- बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर रामकृत राजभर (50) की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन




हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सुबह 11 बजे मार्ग जाम कर दिया। जमानिया सीओ के समझाने पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ। करीब 13 दिन बाद रामकृत के छोटी बेटी की शादी थी। सड़क हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि उतरौली गांव निवासी हनुमान राजभर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पिता रामकृत राजभर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का जीविकापार्जन करते थे। प्रतिदिन की तरह वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। वहां से वह साइकिल से घर लौट रहे थे। 

सुबह 10.30 बजे उतरौली चट्टी पर त्रिलोकपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। इधर, ट्रैक्टर- ट्राली का अगला पहिया मजदूर के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर-ट्राली घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। 

पुलिस ने की कार्रवाई

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवाजा, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचाने में जुट गई, लेकिन बात नहीं बनी। 

गांव के लोग शव को सड़क पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। जमानिया सीओ अनिल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया- बुझाया। दोपहर एक बजे मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

समझाने पर माने ग्रामीण

थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, सीओ जमानिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें