फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक दिवस को सफल बनाने में जी जान से लगे

Thu, 30 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मई को मजदूर दिवस पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को कामयाब बनाने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन



श्री दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार  जिला पंचायत, विकास भवन, वन विभाग, पशु चिकित्सालय, श्रम विभाग, चकबंदी, लेखपाल, जिला पूर्ति कार्यालय, खाद्य रसद, उद्यान, उद्योग, कृषि आदि विभाग का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से श्रमिक दिवस पर नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

श्री दुबे के अलावा राकेश सिंह, चंद्रिका यादव, ओमप्रकाश यादव, विवेक सिंह शम्मी, मणि त्रिपाठी, हरेंद्र विक्रम, दिनेश यादव, राघवेंद्र सिंह, जमुना यादव आदि शामिल थे। उधर आईसीडीएस महिला सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को हुई।
विज्ञापन


इसमें पहली मई को जिला श्रमिक समन्वय समिति के तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में बढ़-चढ़कर भागीगारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कंचन यादव, सुशीला, निर्मला भारती, सुनीता सिंह, मीना सिंह, रागिनी, रमापति गुप्त आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें