फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्याज के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के भदौरा-परसदा मार्ग स्थित पुलिया के नीचे प्याज के खेत में शनिवार को औंधेे मुंह गिरे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगे थे और खून का बहाव हो रहा था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन

सुबह छह बजे माचा गांव के एक ग्रामीण दर्शन-पूजन करने के लिए भदौरा गांव स्थित शिवमंदिर पर जा रहे थे। तभी उनकी नजर पुलिया से नीचे प्याज के खेत में एक युवक के शव पर पड़ी। जो औंधे मुंह गिरा था जिसे देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर भदौरा गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त भदौरा गांव निवासी गुड्डू राजभर (22) के रूप में हुई। इधर परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थे और रक्तस्त्राव हो रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात नौ बजे बाइक लेकर गांव के बाहर स्थित डेरा पर गया था। वहां बाइक खड़ी थी और चाबी रखी हुई थी। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सोचा की कहीं गया होगा, देर रात आ जाएगा। इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ अतर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें