फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली के खंभे से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। थाना क्षेत्र कुंडेसर पावर से कुछ दूरी पर स्थित एक मुर्गी फार्म के पास बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा खोदकर निकालते समय दबकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भांवरकोल गांव निवासी विजय शंकर राम (50) मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। कुंडेसर पावस से कुछ दूरी पर स्थित एक मुर्गी फार्म के पास बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। वहां नए खंभा लगाने से पहले पुराने की खोदाई कर विजय शंकर राम निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभा गिरने से मजदूर दब गया।
विज्ञापन

आस- पास खेतों में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्युत पोल को ट्रैक्टर से हटाया गया और घायल को उपचार के लिए परिजन मऊ निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर घटना के पत्नी सुभावती देवी, पुत्री रीता, संगीता और पुत्र देवनाथ और भावनाथ के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मची हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूर की विद्युत पोल से दबकर मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें