फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मछली मार रहे डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अटवा गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित बेसो नदी में मछली मारते समय डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे गौसपुर गांव के सामने गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फत्तेहपुर अटवा गांव निवासी जमशेद (28) गांव के अन्य लोगों को साथ बेसो नदी के किनारे बैठकर बंशी से मछली मार रहा था। बंशी में बड़ी मछली फंस गई और बंशी को पानी में खींचने लगी। युवक बंशी को निकलने के लिए पानी में उतर गया और इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। वहां मौजूद मछली मार रहे ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते युवक पानी में समा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बेसो और गंगा के संगम स्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव गौसपुर गांव के सामने उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। इधर फत्तेहपुर अटवा गांव के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें