फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुशीनगर और बीएचयू विजयी

विज्ञापन
भुड़कुड़ा मैदान पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते कुशीनगर व बीएचयू टीम
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा के मैदान पर बूला गुलाल भीखा साहेब अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता में पहले दिन कुशीनगर और बीएचयू की जीत हुई।
विज्ञापन

उद्घाटन समाजसेवी अंकित सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में कुशीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम और भदोही के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पेनाल्टी शूट में कुशीनगर ने 4–3 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बीएचयू वाराणसी ने आसान मुकाबले में भुजहुआ को 3–0 से पराजित किया। लालजी सिंह यादव एवं सपा नेता आमिर अली ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. संजय कनौजिया, अवधेश, राजू यादव, विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, कैलाश गुप्ता, पवन पाठक, रामउग्रह सिंह, रामकृत कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें