फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानंद राय हत्या : एके-47 से 400 राउंड से अधिक बरसाई थीं गोलियां, मोहम्मदाबाद से थे भाजपा विधायक

Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या 29 नवंबर 2005 की गई थी। एके-47 से लैस छह बदमाशों ने विधायक के काफिले को घेरकर 400 राउंड से अधिक गोलियां बरसाई थीं। इसमें भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में कृष्णानंद राय के शरीर में 21 गोलियां पाई गई थी। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने विधायक मुख्तार अंसारी तथा उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी, भाई अफजाल अंसारी, संजीव माहेश्वरी, हनुमान पांडेय उर्फ राकेश, एजाजुल हक, रामू मल्लाह और मुन्ना बजरंगी को आरोपी बनाया गया था। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक निर्वाचित थे। सीबीआई ने इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य साजिशकर्ता माना था।

विज्ञापन

दिल्ली सीबीआई कोर्ट ने सभी को कर दिया बरी

हत्या के करीब साढ़े 13 साल के बाद सीबीआई कोर्ट ने 3 जुलाई 2019 को फैसला दिया था। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्याकांड से जुड़े सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें