फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुहा गांव के कोटेदार का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड अंतर्गत खजुहा ग्राम पंचायत के सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए सोमवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। समर्थन के आधार पर रीना देवी का चयन किया गया। उपजिलाधिकारी की तरफ से नामित नोडल ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार दूबे सचिव एवं अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए मौके पर पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान तैनात थे। कोटे की दुकान के लिए गांव के सोनू, शशिकांत बिंद, ज्ञानेंद्र सिंह यादव एवं रीना देवी कुल चार लोगों ने आवेदन किया था। खुली बैठक में एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों के समर्थन के आधार पर कोटे की दुकान के लिए रीना देवी का चयन किया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हरीनारायन ने बताया कि सोनू का 119 शशिकांत बिंद 297 ज्ञानेंद्र सिंह यादव को 0 और रीना देवी का 383 ग्रामीणों ने समर्थन किया। इसके आधार पर रीना देवी का चयन सस्ते गल्ले की दुकान संचालन के लिए हुआ। बताया कि पूर्व में 13 जुलाई को खुली बैठक की गई थी जो कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। इसलिए पुन: बैठक का आयोजन कर कोटेदार का चयन हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान छविनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें