फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को लिया रिमांड पर, चाकू बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। बीते माह क्षेत्र के महादेवा में हुए चाकूबाजी मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हमला में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किया। बाद में दोनों आरोपियों को जिला जेल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

बीते 11 मई के महादेवा सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहे पटेल समुदाय के दो लोगों पर मुस्लिम पक्ष के कुछ युवकों ने चाकू एवं लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर फरार हो गए। थे। पटेल समुदाय की तहरीर ने आधार पर पुलिस ने छह नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आसिफ उर्फ अब्दुल हसन एवं इलियास को शनिवार को 24 घंटे की रिमांड पर लिया।
पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर सुहवल गांव के बगल में स्थित ईदगाह के पास झाडियों में छिपाकर रखा गया हमला में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किया। उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव ने बताया कि हमले में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने के लिए न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर दोनों आरोपियों को लिया गया था। उनकी निशानदेही पर दोनों चाकू बरामद किया गया। बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें