फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कें द्र और प्रदेश सरकार पर बरसी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। चारों तरफ लूट मची हुई है। इसके बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। ये बातें पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को थाना पार्क में आयोजित किसान सभा की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। राजनीतिक दलों एवं नेताओं को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। थाना और कचहरी में अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं। बिना पैसे का एक भी काम नहीं हो रहा है । ऐसी सरकार को अब सत्ता में रहने का हक नहीं है। उन्होंने किसानों से अपने हक के लिए संघर्ष करने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि किसान सभा इस लड़ाई को पूरे प्रदेश में लड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करने के साथ ही सभी से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेसवे में किसानों को मुआवजा उचित नहीं दिया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जो किसानों को मुआवजा दिया गया था वही मुआवजा ग्रीन एक्सप्रेस वे में किसानों को चाहिए। उन्होंने बताया कि कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए एप्रोच मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं शुरू हुआ। अगर शीघ्र एप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो किसान सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर एक अक्टूबर को लठ्ठूडीह, दो अक्टूबर को पारा, 6 अक्टूबर को मरदह, 10 अक्टूबर को शेखपुर, 12 अक्टूबर को महेशपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ एक बड़ी जनसभा 15 अक्टूबर को गंगौली में आयोजित की जाएगी। बैठक को जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, जिला मंत्री अशोक मिश्र, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र राम , घूरा यादव, दिनेश यादव, देवेंद्र यादव, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया। इस बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार एवं संचालन सुरेंद्र राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें