नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली पर जन्मोत्सव समारोह में 21 किलो का केक काटते लोग। संवाद
खानपुर। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली पर चल रहे तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही तपस्थली पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। जन्मोत्सव के अवसर पर मुन्ना गुप्ता की ओर से 21 किलो खोवा का विशेष केक तैयार कराया गया। केक काटकर बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित कर खुशी मनाई। शाम को भोजपुरी संगीत कलाकार रिंकी सिंह और अनुराधा मिश्रा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और तालियां बजाते रहे। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मेला परिसर में झूले, चरखी और मिठाई की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर शत्रुंजय, मुन्ना गुप्ता, रणजीत, गुलाब, सन्नी, जितेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।