खानपुर। थाना क्षेत्र के मौधा-पतरही मार्ग पर चांदपुर के पास सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी कन्हैया यादव निवासी गड़वापर (खिदिरपुर) थाना सादात को धर-दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। जबकि उसके दो साथी चकमा देकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज मौधा संजय सरोज व सब-इंस्पेक्टर नजमुद्दीन सिद्दीकी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।वही चौकी इंचार्ज मौधा संजय सरोज के सूझबूझ से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से कूद ़फरार हो गए।वहीं पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने शातिर का चालान कर दोनों फरार शातिरों की तलाशी शुरू कर दी।