फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत चक्काजाम

Tue, 08 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिया चट्टी के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध राजाराम सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक  वाहन समेत फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर घंटाभर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


भांवरकोल क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी राजाराम सिंह कुशवाहा (70) मंगलवार की सुबह सात बजे दवा लेने के लिए पैदल ही चट्टी पर जा रहे थे। वह मनिया चट्टी के पास ईंट भट्ठे के निकट पहुंचे ही थे कि उजियार, भरौली (बिहार) से मुहम्मदाबाद की तरफ तेज गति से जा रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें इलाज  के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में राजाराम की मौत हो गई।

इसके बाद ग्रामीण शव लेकर मौके पर मनिया पहुंचे और उसे रखकर चक्काजाम कर दिया। परिवार के सदस्यों को  मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर भी जाम लगा दिया। जो 11:30 से 12:30 बजे तक चला। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाने से घंटाभर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


चक्काजाम की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद और थानाध्यक्ष केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतक के परिवार     के सदस्यों को पारिवारिक लाभ और किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर चक्का जाम खत्म कराया। दुर्घटना की भेंट चढ़े राजाराम सिंह कुशवाहा की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें