फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अपहृत छात्र राजस्थान में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के भितरी मोड़ के पास से बीते एक फरवरी को कोचिंग पढ़कर जा रहे कक्षा आठ के अपहृत छात्र को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से मंगलवार को मुक्त करा लिया। पुलिस उसे सैदपुर ले आई।
विज्ञापन

जीयनचक गांव निवासी कक्षा 8 का छात्र अमर मोहन बिंद सैदपुर से कोचिंग पढ़कर घर जाते समय रास्ते से लापता हो गया था। सोमवार की सुबह अमर ने चाचा निलेश को फोन कर बताया कि भितरी मोड़ के पास से पिकअप से आए कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है और राजस्थान के भरतपुर लेकर आए हैं। बताया कि अन्य बच्चों का भी अपहरण किया है, लेकिन वह वाहन से कूदने में सफल हो गया। इसके बाद पुलिस के साथ परिजन राजस्थान गए। शाम 4 बजे कोतवाली पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज किया। छात्र के पिता जंग बहादुर बिंद के अनुसार, पुत्र ने बताया कि उसके साथ जमानिया का कोई मिथिलेश व चार अन्य बच्चे भी कूदे थे। इसमें चार बच्चे खेत की तरफ भाग गए थे। इसके बावजूद अपहरणकर्ताओं के वाहन में दो बच्चे रह गए थे। पुत्र ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर में बयाना से पूर्व ही कूद गए थे। अपहरणकर्ताओं के पास विदेशी हथियार व सेटेलाइट फोन थे। वे कोड भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्हें वापी होते हुए पुणे पहुंचा रहा हूं, जहां से शिप से कहीं भेजने की बात कर रहे थे। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्र का बयान लिया गया है। मामला कुछ संशयपूर्ण लग रहा है। छानबीन की जा रही है। बहरहाल, सवाल ये उठ रहे हैं कि अगर कोई जमानिया का बालक है तो उसका पता अब तक क्यों नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें