गाजीपुर। जिले की बेटी खुशबू यादव ने राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है।
नेहरू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग कोच प्रदीप राय ने बताया कि 8 से 14 जनवरी तक गाजियाबाद के मोदीनगर में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग और उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें जिले की खुशबू यादव ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और वेटलिफ्टिंग संघ को गौरवान्वित किया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।