फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर 15 लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कैथवलिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मकान की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर करीब 15 लाख के आभूषण और 55 हजार नकदी एवं अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर चोरी की घटना पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एक समाचार पत्र के पत्रकार रविकांत पांडेय का घर कैथवलिया गांव में है। बुधवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोए थे। देर रात चोर खिड़की तोड़कर घुस गए। चोरों ने आलमारी को तोड़कर 55 हजार नकदी के अलावा करीब 15 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिए। साथ ही अटैची में रखे करीब 2500 नकदी लेते गए और कपड़ा सहित अन्य सामान घर के बाहर फेंक दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर चोरी की घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज के सहारे पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जल्द ही चोरों को चिह्नित कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें