फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खिलाड़ियों में जोश भर वाराणसी निकली खेलो इंडिया प्रचार गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में अधिकारियों के अलावा करीब 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। खेलों में आम लोगों के प्रति जोश भरने और उत्साह जगाने के लिए बुधवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 मशाल रैली जिला आवास से निकली। रैली में अधिकारियों के अलावा करीब 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मशाल रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुंची। जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गई जो सराहनीय रही। प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, व खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। 25 मई से आरम्भ होने वाले इस आयोजन में करीब 200 विश्वविद्यालय की टीमों के द्वारा 21 खेल स्पर्धा में 4705 खिलाड़ी भाग लेंगे। आज इस जिले में यह रैली निकाली गई है जिसमे खेल के प्रति लोगों का उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन दोपहर में विभिन्न मार्गों से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें