नंदगज थाना क्षेत्र के लाडर्स डिस्टेलरी के गेट पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर जनपद के हातावाला मुहल्ला निवासी समीर खान (23) ट्रक पर रहकर खालासी का काम करता था। सुबह लाडर्स डिस्टेलरी के गेट पर अपनी ट्रक से नीचे उतरा और चालक को साइड बता रहा था। इसी दौरान ट्रक के बीच में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल खलासी को नंदगज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाएगा। फिलहाल मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।