फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बार-बार करता रहा परेशान, मना करने पर सिंदूर लगाकर वायरल की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मंगलवार को सभी मर्यादाओं को दरकिनार करते हुए गांव की बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। तस्वीर में अपने साथ लड़की की मांग में सिंदूर लगाकर उसे खड़ी दिखाया है, जिसे देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। बात बढ़ने पर उसने तस्वीर को डिलीट कर दिया। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर की स्क्रीनशाट लेकर पीड़िता थाने पर पहुंची। जहां घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि गांव का राजेश यादव उसे परेशान करता था। छेड़खानी भी करता था। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने तक की धमकी देता था। आरोप है कि मारपीट भी कर चुका है और परिवार के लोगों को गाली भी देता था। आरोपी के परिजनों से शिकायत भी की। लेकिन, वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसी बीच पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी, जिसे देख वह आवाक रह गई। इस तस्वीर में उसकी मांग में सिंदूर लगा दिखाया गया है, जबकि वह सिंदूर नहीं लगाई थी। सिंदूर डालकर तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। उधर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें