अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को शहर के लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्रा और महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभा के पूर्व अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव को जिले के कायस्थ गौरव सम्मान से नवाजा गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2015 में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
साथ ही वरिष्ठ नागरिकों में वेलफेयर क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी पद पर चयनित अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लालजी श्रीवास्तव, पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. रमाशंकर लाल एवं डा. केएन लाल को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आनंद श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, डा. एसपी लाल, रामप्यारे लाल, विनोद श्रीवास्तव, अरुण आदि थे।