अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रायगंज स्थित आदर्श पूर्व माध्यमिक बाल विद्या मंदिर परिसर में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से रविशंकर प्रसाद को हटाए जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ ही इसे कायस्थ समाज का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर रविशंकर प्रसाद को मंत्रिमंडल में वापस नहीं लिया जाता है तो 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज की उपेक्षा करने के विरोध में दो अक्तूबर को लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा स्थल से महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। 31 जुलाई को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाने का फैसला भी लिया गया। लिया गया। यह भी फैसला लिया गया कि विस और निकाय के चुनाव में जो राजनीतिक दल कायस्थ समाज को 50 प्रतिशत टिकट देगा महासभा उसका समर्थन करेगी। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, राजेंद्र अस्थाना, अमर सिंह राठौर, शरतचंद्र, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन शैल श्रीवास्तव ने किया।