फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी युवक ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के बिजहरी गांव निवासी शेषनाथ चौहान (25) की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। मृतक के पिता विक्रम चौहान ने पुलिस को बताया कि देर शाम पत्नी रिंकू चौहान के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। घटना से क्षुब्ध होकर शेषनाथ ट्रेन से कटकर जान दी है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन ट्रेन को आते देख उसने दौड़कर पटरी पर अपना सिर रख दिया। मृतक शेषनाथ चौहान चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई विशाल, सचिन और बहन शिखा के साथ ही मां कुसुम देवी का रो रोकर बुरा हाला था। वह दुबई से वापस आने के बाद कर्नाटक में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें