फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने कंपकंपाया, गई पांच की जान

Tue, 23 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार गिर रहे पारे के बीच ठंड जानलेवा हो चली है। जिले में सोमवार की रात ठंड लगने से रेवतीपुर, जमानिया, सादात, मरदह और सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई। परिवारीजन भी मौत का कारण ठंड को ही मान रहे हैं।
विज्ञापन



जमानिया और मतसा संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय दीना कुशवाहा रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाकर अपनी झोपड़ी में सोए हुए थे। रात में उन्हें अचानक कंपकंपी लगी और पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। देवकली संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ानीपुर गांव में सोमवार की ही रात 40 वर्षीय सूर्य नाथ विश्वकर्मा खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे।

उन्हें भी कंपकंपी के साथ पेट में दर्द शुरू हुआ। घर पहुंचकर उन्होंने घरेलू उपचार किया। बाद में परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान वसीमुद्दीन की सूचना पर मंगलवार की सुबह तहसीलदार सैदपुर मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवारीजनों को सरकार की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिकराय पट्टी गांव में 80 वर्षीय श्याम नारायण उपाध्याय की भी ठंड लगने से मौत हो गई। रात में अचानक उनके पेट में दर्द शुरू होने पर परिवारीजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले गए।
विज्ञापन


 जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सादात संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरक गांव में ठंड लगने से 48 वर्षीय सेचू राम की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक दो दिन पूर्व वह साइकल से कैथी गया था। वहां से वापस आने के बाद ठंड लगने से उसकी तबीयत खराब हो गई। मंगलवार की सुबह उसकी मौत सुबह उसकी मौत हो गई।
   इसी प्रकार मरदह थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव में मंगलवार को ठंड लगने से 60 वर्षीय रामनाथ यादव  की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह वह खेत में चारा काटने गया था। चारा काटते समय ही उसे ठंड लग गई। कंपकंपाते हुए वह बेहोश हो गया। गांव के लोग उधर चारा काटने पहुंचे तो देखा कि वह बेहोश पड़ा है। उसे स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें