फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या धाम से चांदी का पत्तर चोरी

Sun, 17 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करहियां मां कामाख्या धाम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य दरवाजे पर स्थापित गणेश की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी के पत्तर को चोर उखाड़ ले गए। पत्तर में करीब ढाई किलो चांदी लगी थी। शुक्रवार की रात हुई इस घटना की जानकारी
विज्ञापन


शनिवार सुबह मंदिर खुलने पर हुई। घटना के समय मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे जिससे पुलिस को चोरों की फुटेज नहीं मिल पाई है। चोरी की इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

मां कामाख्या मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर चांदी के पत्तर से मढ़ी पत्थर की गणेश प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा देखने में चांदी की प्रतीत होती थी। शुक्रवार की रात पुजारी राकेश तिवारी पप्पू की देखरेख में आरती हुई। आरती के
विज्ञापन


कर्मचारी श्रीकांत व भृगू भी थे। आरती के बाद पुजारी मंदिर का मुख्य द्वार तथा गर्भगृह के दरवाजे पर तालाबंद कर सो गए और दोनों कर्मचारी घर चले गए। शनिवार की सुबह मंदिर के ही कर्मचारी नंदलाल खरवार मंदिर के मुख्य द्वार

का ताला खोल ऊपर गए तो गणेश प्रतिमा से चांदी का पत्तर गायब देख शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पुजारी राकेश तिवारी और तमाम श्रद्धालु पहुंच गए।  गर्भगृह के दरवाजे की कुंडी टूटी थी। उसके बाद चोरी की सूचना
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष जनमेजय सिंह और पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष गहमर केपी सिंह पहुंच गए और निरीक्षण किया।

पुजारी ने बताया कि गणेश की प्रतिमा ढाई किलो चांदी से मढ़ी गई थी। मंदिर में रहने वाले लोगों का कहना था कि
चोरी में जिस बांस का सीढ़ी प्रयुक्त की गई है वह मंदिर के पिछले हिस्से में रखी थी। परिसर में उस तरफ जाने के

लिए कई दरवाजे पार करने होंगे। मंदिर के गर्भगृह समेत पूरे मंदिर परिसर में सात सीसीबी कैमरे लगे हैं लेकिन घटना के समय सभी कैमरे बंद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें