फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
नवली में आयोजित कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु-संवाद
विज्ञापन
रेवतीपुर। क्षेत्र के नौली गांव स्थित छठ सरोवर नवका पोखरा परिसर में आयोजित देवालय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। यात्रा छठ सरोवर नवका पोखरा से प्रारंभ होकर नौली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। कलश यात्रा में अरविंद सिंह, केदार सिंह, रमाकांत सिंह, लालबहादुर सिंह, श्यामबिहारी यादव, दिलीप सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें