फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कलश और पालकी यात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फकीरपुर स्थित साईं मंदिर पर बृहस्पतिवार को साई बाबा का शृंगार, पूजन करने के बाद कलश एवं पालकी यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि गहमर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने मंदिर से कलश यात्रा को रवाना किया। मंदिर के पुजारी राजकिशोर साई ने विधिवत साईं बाबा का पूजन अर्चन किया। कलश यात्रा में युवतियां, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे अपने हाथों में कलश लेकर चल रहे थे। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गहमर नरवा घाट पर जल भराई के बाद गांव भैरोराय, बाबूराय, पकड़ीतर, टीकाराय आदि मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों को प्रसाद के रुप में खिचड़ी बांटी गई। वहीं, सायर गांव में श्री रूद्र शिव पार्वती महायज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा एवं जल भराई के साथ शुरू हुआ। गांव के कर्मनाशा स्थित महादेवा घाट से महिलाओं, बच्चों, युवतियों एवं पुरुषों ने कलश लेकर गहमर के नारायण घाट पहुंचकर पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद यज्ञ स्थल पहुंचे। इस शिव पार्वती महायज्ञ में प्रत्येक दिन पूजन अर्चन के साथ-साथ वृंदावन के कलाकारों द्वारा रात्रि में रासलीला दिखाई जाएगी। उसके साथ ही उमाशंकर उर्फ साधुजी द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जाएगा। 15 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर चैता मुकाबला का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में पूर्व प्रधान भोला मस्ताना, रमेश सिंह, श्री भगवान सिंह, तिलेश्वर चौधरी, अशोक यादव, सुधीर यादव, सोनू चौधरी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें