फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित कस्बा बाजार के दुर्गा चौक स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ में जुट गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य एकत्र किया। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मची रही। कस्बा बाजार के दुर्गा चौक निवासी अनिता वर्मा (45) देर शाम घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने जब महिला को मृत देखा तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में जुट गई। देर शाम पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ साक्ष्य एकत्र करने का कार्य शुरू कर दिया। इधर मृतक के दरवाजे पर आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि आखिरकार यह घटना कैसे घटी। इस संबंध में जमानिया सीओ विधिभूषण मौर्या ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें