दिलदारनगर/जमानिया। नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव निवासी जवान गोविंद कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को नगर के गंगा घाट पर लाया गया। साथ ही पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पांच दिन पूर्व तबीयत खराब होने से निधन हो गई थी।
जवान गोविंद सिक्किम के गंगटोक इलाके में आर्मी के आर्टिलरी विभाग में नायक पद पर तैनात थे। बीते 11 तारीख को अचानक उसकी तबियत खराब हुई। उनका इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान 14 तारीख को उनका निधन हो गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आर्मी के जवान का पार्थिव शरीर लेकर नगर के बलुआ घाट पहुंचे। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। मुखाग्नि उनके पिता विसर्जन सिंह यादव ने दी। शहीद के बड़े भाई विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह भाइयों में सबसे छोटे थे। वह वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान आरएचएम सर्व देव सिंह यादव, बिरजू सिंह, यादव राजेश अवधेश सुनील, होरीलाल लाल, श्यामसुंदर उपेंद्र, शिवकुमार, राजेंद्र यादव, अजय यादव मौजूद रहे।