फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिष्ठान वितरित कर किया प्रसन्नता का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बाबरी विध्वंस मामले में न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए जाने के फैसले का हिंदू संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया है। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले मे 28 वर्ष बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को सुनाए गए फैसले में भाजपा के संस्थापक रहे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती सहित सभी 32 अभियुक्त बनाए गए लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिये जाने का समाचार मिलते ही हिंदूवादी संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता प्रकट किया। कहा कि तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा विहिप एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर राजनीतिक द्वेष की भावना से मुकदमा कायम कराया गया। अदालत द्वारा सभी अभियुक्त बनाए गए नेताओं को अदालत से न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें