फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
खानपुर के बहेरी गांव में मृत सितारा की फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव कमरे की छत में लगे पंखे के सहारे लटकता मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। नगर कोतवाली के गोड़ा गांव निवासी सितारा (26) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बहेरी गांव निवासी अशफाक शाह के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता मोहम्मद मुर्तुजा ने आरोप लगाया कि शादी के समय से ही ससुराल वाले पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यही नहीं परिवार के लोगों से पुत्री को बात भी नहीं करने देते थे। दहेज में अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक नहीं देने पर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देकर मायके वालों को बिना बताएं शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति अशफाक, देवर इकबाल, सोनू और जेठानी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें