फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो स्कूल, नो फीस अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नो स्कूल नो फीस को लेकर चलाया का रहा हस्ताछर अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच नगर के तुलसिया का पुल, तेलपूरा, बहुपुरा, काजी मंडी, मुफ्तीपूरा, नूरुद्दीनपुरा, जुड़नशहीद में छात्र नेता घर- घर जा कर अभिभावकों से मिले और उन की परिस्थितियों की जानकारी ली। अभिभावक राकेश प्रजापति ने बताया कि पैसे के अभाव में उनकी दोनों बेटियों का एडमिशन विद्यालयों ने करने से मना कर दिया है। गीता देवी ने कहा कि लगातार विद्यालयों से फीस के लिए फोन आ रहा है जिससे मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि इस अभियान में अभिभावकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है जो इस बात को दर्शाता है कि इस विषम परिस्थितियों में फीस माफ होना कितना आवश्यक है। इस मौके पर आरिफ खान, शमीम खान, राकेश यादव शैक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें