फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बनेगा जाॅगिंग पार्क, चलेगा रंगीन फव्वारा तो गूंजेगा संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आरकेवीके के पास स्थित अलंकृत उद्यान विभाग के पार्क की सूरत बदलने वाली है। इससे सुबह व शाम के समय टहलने वाले लोगाें को सहूलियत मिलेगी। साथ ही एक अच्छे वातावरण का एहसास होगा। इसके लिए अलंकृत उद्यान विभाग के पार्क में जाॅगिंग पार्क व आकर्षक रंगीन संगीतमय फव्वारा (म्युजिकल फाउंटेन) लगाया जाएगा। अलंकृत उद्यान विभाग का पार्क नगर के महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है। क्षेत्र स्थित विभिन्न कॉलोनियों व मुहल्लों के लोग सुबह व शाम सैर करने के लिए आते हैं। प्राकृतिक वातावरण व हरियाली के बीच सैर करने वाले लोगों को एक अच्छा माहौल मिलता है। इसलिए टहलने के लिए लोग अलंकृत उद्यान विभाग के पार्क को वरीयता देते हैं। बीते वर्ष 2024 के 3 दिसंबर को विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। इसमें मंडलीय उप निदेशक उद्यान वाराणसी दिग्विजय भार्गव भी शामिल रहे। इस दौरान तय किया गया कि अलंकृत उद्यान विभाग के पार्क की सूरत बदली जाएगी। सुंदरीकरण के साथ लोगों की सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। तय किया गया कि इसका प्रस्ताव बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न कार्यों व सुविधाओं के विस्तार में खर्च होने वाली धनराशि का भी आंकलन किया जाएगा। हालांकि इसके लिए खर्च होने वाली धनराशि का आंकलन अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन, विभाग प्रस्ताव बनाने की तैयारी में जुट गया है। यह तय कर लिया गया है कि पार्क में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि अब तक अलंकृत उद्यान विभाग के पार्क में टहलने के लिए प्रवेश निशुल्क है। इसके लिए शुल्क लिया जाएगा। प्रतिदिन 5 रुपये व महीने में 100 रुपये की दर से शुल्क वसूला जाएगा।
वसूले गए शुल्क को पार्क के रखरखाव व मरम्मत पर खर्च किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पार्क में सुंदरीकरण के विभिन्न कार्य कराये जाएंगे। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें