फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा जमानिया बाजार, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Wed, 18 Feb 2015 11:24 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में मंगलवार की शाम स्वर्णकार समाज जमानिया के कोषाध्यक्ष एवं सराफा कारोबारी छोटेलाल वर्मा से हुई 50 लाख रुपये मूल्य के जेवर की लूट के मामले में पुलिस की नाकामी पर बुधवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


लूट के विरोध में बुधवार को जमानिया बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कोतवाली पहुंचकर वहां मौजूद एएसपीआरए को पत्रक सौंपते हुए लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

साथ ही सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के साथ ही सराफा कारोबारियों को असलहे का लाइसेंस मुहैया कराने की मांग की। सराफा कारोबारी से हुई लूट को लेकर जमानिया कस्बा बाजार के व्यापारी आक्रोशित थे।
विज्ञापन


लूट की वारदात को हुए बारह घंटे बीत जाने पर जब पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो व्यापारी लामबंद हो गए।

इसके बाद व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष आजाद वर्मा तथा स्वर्णकार समाज के तहसील अध्यक्ष ताड़केश्वर वर्मा की अगुवाई में जमानिया कस्बा बाजार तथा रेलवे स्टेशन बाजार की दूकानों को बंद कर व्यापारी सड़क पर उतर आए।

इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। चौधरी मोहल्ला, लोदी मोहल्ला होते हुए यह जुलूस कोतवाली परिसर में पहुंचा। इस दौरान व्यापारी अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच एएसपीआर त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी वहां पहुंचे।

व्यापारियों ने उन्हें पत्रक सौंपा। कहा कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर की शत प्रतिशत बरामदगी की जाए वर्ना बाजार को आगे भी बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

दिए गए पत्रक मेें व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस भी मांगा। एएसपीआरए ने व्यापारियों को आश्वास्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


गश्त बढ़वाई जाएगी तथा लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार लूटकांड का पर्दाफाश भी किया जाएगा। इस पर व्यापारी शांत हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें